बिहार के 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पटना, सिवान, पूर्णिया में भी अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने राज्य के 4 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी किया हैं। साथ ही साथ पटना, सिवान, पूर्णिया में भी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बिहार के मधुबनी, सुपौल, किशनगंज और अररिया में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज गरज के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती हैं। कुछ स्थानों पर वज्रपात भी हो सकते हैं।

बता दें की पूरे प्रदेश में पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवा का प्रभाव बना हुआ है। जिससे कई जिलों में बारिश होने की संभावना हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार के  बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, किशनगंज, सीवान, गया, मधेपुरा, सुपौल और वैशाली जिलों में बारिश हुई हैं। 

वहीं 26 जून को कटिहार और पूर्णिया में बारिश होने की संभावना हैं। जबकि 27 जून को किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में बारिश हो सकती हैं। वहीं 28 जून को सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में बारिश हो सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment