खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर पटना में सबसे अधिक 85, भागलपुर में 10, मुजफ्फरपुर में 8, अररिया में 1, अरवल में 2, बांका में 6, बेगूसराय में 2, गया में 3, जहानाबाद में 1, कटिहार में 5, खगड़िया में 2, किशनगंज में 2, मधेपुरा में 1, मुंगेर में 1, नालंदा में 2, रोहतास में 1, समस्तीपुर में 4, सारण में 2, शेखपुरा में 1, सीतामढ़ी में 4, सिवान में 1 और सुपौल में 3 मरीज मिले हैं।
बता दें की राज्य में विगत 24 घंटे में कुल 1,44,665 सैम्पलों की कोरोना जांच की गई हैं। इसमें 152 कोरोना पॉज़िटिव मामले मिले हैं। इससे राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 575 हो गई हैं। सबसे ज्यादा पटना में कोरोना के 362 एक्टिव मरीज हैं।
वहीं पिछले 24 घंटे के अंदर पहले से कोरोना संक्रमित 67 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जानकारों की मानें तो बिहार में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रहा हैं। ऐसे में आप सावधान रहें तथा घर से निकलने के दौरान आप अनिवार्य रूप से मास्क लगाए।

0 comments:
Post a Comment