यूपी के मथुरा-वृंदावन में चलेगी लाइट मेट्रो, सरकार ने दी मंजूरी

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के मथुरा-वृंदावन में लाइट मेट्रो चलाई जाएगी। इसको लेकर सरकार ने मंजूरी दे दी हैं। बहुत जल्द इस मेट्रो रेल का निर्माण किया जायेगा।

खबर के अनुसार शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों व अधिकारियों के साथ मथुरा ब्रज क्षेत्र के विकास की विभिन्न योजनाओं पर मंथन किया। इस दौरान मथुरा-वृंदावन में लाइट मेट्रो चलाने की मंजूरी दी गई। 

बता दें की सरकार ने मथुरा-वृंदावन के बीच 1000 करोड़ रुपये से लाइट रेल चलाने की योजना को मंजूरी दी हैं। बहुत जल्द लाइट मेट्रो रेल के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार किया जायेगा। इसके बाद  मथुरा-वृंदावन में लाइट मेट्रो का निर्माण होगा।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना पर मंडल रेल प्रबंधक आगरा के यहां गतिशक्ति यूनिट स्थापित कर दी गई है। जल्द से जल्द डीपीआर तैयार कर इसका निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। इसके निर्माण पर 1000 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment