स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम ख़ुशी जाहिर करते हुए बताया हैं की बिहार के 38 जिलों में से 23 जिले धूम्रपान मुक्त घोषित कर दिए गए हैं। वहीं बिहार में धूम्रपान करने वाले लोगों की संख्या में भी काफी कमी आई हैं।
बता दें की बिहार में तंबाकू सेवन करने वालों का प्रतिशत 53.5 से घट कर 25.9 प्रतिशत हो गया है। ये राज्य के लोगों के लिए तथा उनकी सेहत के लिए एक अच्छा संकेत हैं। शराबबंदी के बाद बिहार में अब तंबाकू सेवन करने वालों की संख्या में भी कमी आ रही हैं।
पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत 23 जिले हुए धूम्रपान मुक्त?
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, अरवल, जहानाबाद, गया, जमुई, लखीसराय, कटिहार, पूर्णिया,शिवहर, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर, बेगूसराय, वैशाली, खगड़िया और शेखपुरा जिला धूम्रपान मुक्त हुआ हैं।

0 comments:
Post a Comment