रांची : झारखंड के कांट्रैक्ट कर्मी अब होंगे स्थायी

रांची न्यूज : झारखंड में कांट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मियों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लातेहार में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में सभी कांट्रैक्ट कर्मी को स्थायी किया जायेगा।

उन्होंने कहा की राज्य के अधिकारी जब मन चाहे अनुबंधकर्मियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग कर देते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं किया जायेगा। सरकार जल्द ही सभी अनुबंधकर्मियों (कांट्रैक्ट कर्मी) को नियमित करेगी। इसको लेकर नियमावली बनाई जा रही हैं।

आपको बता दें की झारखंड के लातेहार में आयोजित प्रमंडल स्तरीय बिरसा किसान सम्मान समारोह के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह बात कही हैं। मुख्यमंत्री के इस बात से अनुबंधकर्मियों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी हैं। 

मुख्यमंत्री ने साफ किया हैं की सरकार इसको लेकर नियमावली बना रही हैं। नियमावली तैयार होने के बाद इसपर निर्णय लिया जायेगा। बता दें की झारखंड में अनुबंध पर काम कर रहे कई विभागों के कर्मी सरकार से स्थायी करने की मांग कर रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment