बता दें की पिछले 24 घंटे के अंदर पटना में सबसे ज्यादा कोरोना के 82 मरीज मिले हैं। जिससे पटना में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 298 हो गई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले में अलर्ट हो गई हैं।
खबर के अनुसार राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एकबार फिर से लोगों को डराना शुरू कर दिया हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग लोगों से मास्क लगाने तथा कोरोना गाईडलाइन के पालन करने की अपील कर रहा हैं ताकि इस संक्रमण को रोका जा सकें।
हालांकि अच्छी बात यह हैं की बिहार में जितने भी कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। उसमे से ज्यादातर मरीज चार पांच दिन में ठीक हो रहे हैं। लेकिन फिर भी राज्य में कोरोना के होते फैलाव से एकबार फिर से लोगों की टेंशन बढ़ने लगी हैं।

0 comments:
Post a Comment