लखनऊ, मेरठ, आगरा, कानपुर समेत इन जिलों में शिक्षक नहीं ले सकेंगे ट्रांसफर

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों के शिक्षक लखनऊ, मेरठ, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी में तबादला नहीं ले सकेंगे। 

खबर के अनुसार माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले को लेकर प्रस्ताव शासन के पास भेज दिया हैं। जिस प्रस्ताव में ये कहा गया हैं की इन जिलों के शिक्षक बाहर तबादला ले सकेंगे लेकिन इन जिलों में तबादले के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। 

बता दें की लखनऊ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी जिलों के जिला मुख्यालय के आठ किमी के अंदर के स्कूल ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया में शामिल नहीं किये जाएंगे। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।

वहीं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 31 मार्च 2019 के बाद नियुक्त किये गए शिक्षक-प्रधानाध्यापक तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकेंगे। बता दें की शासन के आदेश के बाद राज्य में शिक्षक-प्रधानाध्यापक के तबादले की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment