टेस्ट और वनडे दोनों में दोहरा शतक लगाने वाले 3 भारतीय ?
1 .सचिन तेंदुलकर : टेस्ट और वनडे दोनों में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं। बता दें की सचिन ने साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में दोहरा शतक लगाया था। वहीं टेस्ट क्रिकेट में सचिन ने 6 बार दोहरा शतक लगाया हैं।
2 .वीरेंद्र सहवाग : इस लिस्ट में भारत के वीरेंद्र सहवाग का भी नाम हैं। बता दें की सहवाग ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में दोहरा शतक लगाया था। वहीं वीरेंदर सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में भी 6 बार दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया हैं।
3 .रोहित शर्मा : टेस्ट और वनडे दोनों मैच में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं। आपको बता दें की रोहित शर्मा ने वनडे में 3 दोहरा शतक लगाया हैं। जबकि साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में रोहित शर्मा ने 212 रनों की पारी खेली थी।

0 comments:
Post a Comment