खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर पटना में कोरोना के 39 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं भागलपुर में कोरोना के 10 नए मरीज मिले हैं। जबकि बेगूसराय में 1, बक्सर में 1, पूर्वी चंपारण में 1, गया में 4, गोपालगंज में 1, मुंगेर में 1, मुजफ्फरपुर में 1, सीतामढ़ी में 1, सिवान में 1 और सुपौल में 1 नए मरीज मिले हैं।
बता दें की पिछले 24 घंटे के अंदर कुल 72,068 सैम्पलों की कोरोना जांच की गई हैं। जिसमे 63 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले हैं। इससे राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 324 हो गई हैं। इस दौरान 51 मरीज स्वस्थ हुए हैं
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पटना में सबसे ज्यादा कोरोना के 196 एक्टिव मरीज मौजूद हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट पर हैं तथा लोगों से मास्क लगाने और कोरोना गाइडलाईन का पालन करने की अपील की जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment