भारत बनाम वेस्टइंडीज (418/5): भारतीय टीम के सबसे विशाल वनडे स्कोर 418 रन का हैं। भारत के वेस्टइंडीज के खिलाफ यह स्कोर बनाया था। इस मैच में वीरेंदर सहवाग ने ताबड़तोड़ 219 रन की पारी खेली थी। यह भारतीय टीम का सबसे बड़ा वनडे स्कोर हैं।
भारत बनाम श्रीलंका (414/7): बता दें की साल 2009 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 414 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने शतक लगाया था। सबसे बड़ी बात यह हैं की भारतीय टीम को इस मैच में मात्र 3 रन से जीत मिली थी।
भारत बनाम बरमूडा (413/5): भारतीय टीम का तीसरा सबसे विशाल स्कोर 413 रन का हैं। भारत ने साल 2007 में बरमूडा के खिलाफ 413 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में भारत के वीरेंद्र सहवाग ने शतक लगाया था।
भारत बनाम श्रीलंका (404/5): साल 2014 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 404 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसी मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 264 रन की शानदार पारी खेली थी जो की एक वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (401/3): साल 2010 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 401 रन विशान स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में भारत के सचिन तेंदुलकर ने पहली बार वन डे क्रिकेट के इतिहास में दोहरा शतक (200) लगाया था।

0 comments:
Post a Comment