बिहार में दिव्यांगजनों को मुफ्त में बैट्री चालित ट्राइसाइकिल देगी सरकार

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 10 हजार दिव्यांगजनों को मुफ्त में बैट्री चालित ट्राइसाइकिल दिया जायेगा। इसको लेकर बिहार कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई हैं।

खबर के अनुसार बिहार कैबिनेट की बैठक में सरकार ने ये फैसला किया हैं की बिहार में मुफ्त ट्राइसाइकिल का लाभ कॉलेज जानें वाले दिव्यांग छात्र और नौकरीपेशा वाले लोगों को दिया जायेगा। इसके लिए सरकार ने 42 करोड़ की राशि को स्वीकृति दी हैं। 

बता दें की जिन छात्रों का घर कॉलेज या विश्वविद्यालय से तीन किलोमीटर दूर हो उन्हें मुफ्त में बैट्री चालित ट्राइसाइकिल दिया जायेगा। जबकि वैसे नौकरीपेशा वाले लोग जिनका आवास और रोजगार स्थल तीन किलोमीटर या उससे अधिक दूर हैं उन्हें भी इसका लाभ दिया जायेगा।

ऐसे उठाये लाभ : मिली जानकारी के अनुसार इसका लाभ लेने के लिए आवेदकों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। यह योजना पहले आओ- पहले पाओ के आधार पर लागू की जायेगी। आवेदन करने वाले की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment