बिहार के 8 जिलों से गुजरेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, सर्वे का काम शुरू

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के 8 जिलों से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। इसको लेकर सर्वे का काम शुरू कर दिया गया हैं। बहुत जल्द जमीन का अधिग्रहण भी किया जायेगा।

बता दें की यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक जाएगी। यह बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज से होकर गुजरेगी। इससे इन जिलों का कायापलट हो जायेगा।

जानकार बताते हैं की इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण होने से बिहार के इन 8 जिलों के लोगों की आर्थिक विकास की रफ्तार बढ़ जाएगी। साथ ही साथ बिजनेस व्यापार करना भी आसान हो जायेगा और लोगों का आवागवन भी सुगम हो जायेगा। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 520 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए उत्तर बिहार में सर्वे का काम शुरू कर दिया गया हैं। दिसंबर महीने तक इस एक्सप्रेस-वे का डीपीआर तैयार कर लिया जायेगा और फिर इसके बाद इस सड़क के निर्माण को लेकर टेंडर निकाला जायेगा। इसकी तैयारी की जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment