खबर के अनुसार बिहार में नगर निकाय सदस्यों का कार्यकाल जून महीने में ही समाप्त गया हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने आयोग को चुनाव की तैयारी करने को हरी झंडी दे दी है। जिससे चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया हैं।
बता दें की बिहार में नगर निकाय का चुनाव जून माह में ही कराया जाना चाहिए था। लेकिन नये नगर निकायों के गठन और मतदाता सूची व वार्डों के गठन में विलंब होने के कारण चुनाव में देरी हो रही हैं। अब बरसात बाद इसका चुनाव कराया जायेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार के सभी नगर निकायों में अक्तूबर-नवंबर महीने में चुनाव कराये जा सकते हैं। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। बहुत जल्द चुनाव से संबंधित अधिसूचना जारी किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment