खबर के अनुसार दरभंगा-आमस एक्सप्रेस-वे को समस्तीपुर मुख्यालय से सटे कर्पूरीग्राम के निकट एसएच 49 से जोड़ा जायेगा। इससे समस्तीपुर के लोगों की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी और उनका आवागवन भी सुगम हो जायेगा।
बता दें की दरभंगा-आमस एक्सप्रेस-वे का निर्माण चार चरणों में करने की केंद्र सरकार ने मंजूरी देकर राशि स्वीकृत कर दी है। जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। इसके लिए राज्य के कई जिलों में भूमि अधिग्रहण किया जा रहा हैं।
यह एक्सप्रेस-वे औरंगाबाद जिले के आमस से गया, जहानाबाद, नालंदा, पटना के कच्ची दरगाह, हाजीपुर के कल्याणपुर, समस्तीपुर के ताजपुर से होते हुए दरभंगा के बेला-नवादा के पास एनएच-27 में जाकर मिल जाएगा। नेशनल हाइवे डी-119 को 2.1 किमी संपर्क पथ को कर्पूरीग्राम के निकट इसे समस्तीपुर से जोड़ने की भी मंजूरी मिल गई हैं।

0 comments:
Post a Comment