ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना, भागलपुर, पूर्णिया, बेगूसराय समेत किसी भी जिले में रहने वाले लोग राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट बिहार भूमि पर जा कर आप जमीन के खसरा, खतौनी, नकल, खतियान, रसीद आदि निकाल सकते हैं।
बता दें की बिहार में ऑनलाइन के द्वारा अगर आप जमीन के खसरा-खतौनी निकालते हैं तो आपको किसी तरह शुल्क नहीं देने पड़ेंगे। हालांकि जमीन के नया रसीद निकालने के लिए आपको जमीन के लगान को ऑनलाइन के द्वारा जमा करना होगा।
पटना, भागलपुर, पूर्णिया, बेगूसराय में इस वेबसाइट से निकालें जमीन के कागज?
1 .जमीन के कागज के लिए वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर विजिट करें।
2 .इसके बाद आप अपना खाता देखें पर क्लिक करें।
3 .अब आपके सामने वेबसाइट http://land.bihar.gov.in/Ror/RoR.aspx खुल जायेगा।
4 .इस वेबसाइट में आप अपना जिला चुने, इसके बाद अपना अंचल चुने और मौजा चुनें।
5 .इसके बाद खाता संख्या, खसरा संख्या या फिर जमीन रैयत के नाम से जमीन के कागज को निकालें।

0 comments:
Post a Comment