खबर के अनुसार किसी भी शहर में घर बनाने से पहले आपको नियमानुकूल मकान का नक्शा बनवाना होगा और निर्माण कार्य शुरू करने से पहले इसकी स्वीकृत कराना अनिवार्य होगा। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं।
बता दें की बिहार सरकार के नगर एवं आवास विभाग मकानों का नक्शा पास करने के लिए नया पोर्टल तैयार कर रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से आपको मकान का नक्शा पास कराना होगा। नक्शा पास होने के बाद ही आप निर्माण कार्य कर सकेंगे।
सरकारी आदेश के बाद पटना में इस व्यवस्था को शुरू कर दिया गया हैं। नगर एवं आवास विभाग के आदेश पर पटना नगर निगम के द्वारा नक्शा पास कराया जा रहा हैं। पटना में मकान बनाने के लिए नक्शा पास कराने की प्रक्रिया ऑनलाइन की गई हैं।

0 comments:
Post a Comment