मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के पटना समेत, बक्सर, भोजपुर, अरवल, गया, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ स्थानों पर वज्रपात होने की भी संभावना दिखाई दे रही हैं।
बता दें की बिहार के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया एवं किशनगंज जिलों में भारी वर्षा को लेकर भी चेतावनी जारी की गई हैं और लोगों को खराब मौसम के दौरान घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया हैं।
गुरुवार को पटना समेत बिहार के कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी परेशानी का सामना पड़ा हैं। हालांकि आज लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद हैं। दोपहर बाद से पटना समेत तमाम जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment