पटना समेत सभी जिलों में आसमान छू रहे गिट्टी और बालू के दाम

न्यूज डेस्क: बिहार में घर-मकान बनाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना समेत राज्य के सभी जिलों में गिट्टी और बालू के दाम आसमान छू रहे हैं। इसका सीधा असर घर-मकान बनाने वाले लोगों पर पड़ रहा हैं।

खबर के अनुसार डीजल और पेट्रोल पर टैक्स में कमी से छड़ और सीमेंट के दाम में लगातार गिरावट आ रही हैं। लेकिन बालू खनन बंद होने से बालू के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों से गिट्टी के दामों में भी जबरदस्त वृद्धि हो रही हैं।

बता दें की बालू खनन बंद होने के बाद बिहार के अलग-अलग जिलों में बालू की कीमत औसतन प्रति सौ सीएफटी 16 सौ रुपये बढ़ गई है। वहीं पिछले एक महीने में गिट्टी की कीमत में प्रति सौ सीएफटी दो हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार सौ सीएफटी बालू जो छह हजार से 65 सौ रुपये में मिलती थी वह बढ़कर अब 95 सौ पर पहुंच गई है। वहीं गिट्टी के दाम पहले 75 सौ रुपये प्रति सीएफटी था जो बढ़कर 11500 रुपये पर पहुंच गया है। इसतरह से राज्य में गिट्टी और बालू के दाम आसमान छू रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment