सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया समेत 6 जिलों में आज होगी भारी बारिश

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार मानसून एक्टिव होने से बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया समेत 6 जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं। 

खबर के अनुसार आज बिहार के शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। इन जिलों में गरज के साथ साथ भारी बारिश हो सकती हैं। इसलिए इन जिलों में रहने वाले लोग सावधान रहें। 

आपको बता दें की मौसम विभाग केंद्र ने मौसमी प्रभाव के कारण पटना समेत प्रदेश के 17 जिलों में बिजली चमकने व मेघ गर्जन को लेकर लोगों को अलर्ट किया हैं। साथ ही साथ लोगों से खराब मौसम के दौरान घर में रहने की अपील की गई हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मानसून सक्रिय होने के बावजूद पटना में अब तक बहुत खास बारिश नहीं हो पाई है। लेकिन अगले दो दिनों में यहां भी अच्छी बारिश होने की संभावना हैं। वहीं राज्य के कई जिलों में कुछ स्थानों पर वज्रपात भी हो सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment