खबर के अनुसार बिहार परिवहन विभाग ने पटना में डीजल ऑटो चलाने पर रोक लगा दी हैं और सीएनजी आधारित ऑटो चलाने की अनुमति दी हैं। लेकिन फिर भी पटना में कई डीजल ऑटो संचालित किये जा रहे हैं। अब ऐसे ऑटो पर कारवाई की जाएगी।
बता दें की आरटीए ने नोटिस भेजकर कहा है कि एक हफ्ते के भीतर डीजल ऑटो को सीएनजी में कन्वर्ट करा लें। ऐसा नहीं करते पर बड़ी कारवाई की जाएगी। साथ ही साथ वाहन का परमिट भी रद्द कर दिया जायेगा। इसलिए ऑटो मालिक इस बात का ध्यान रखें।
मिली जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2022 तक डीजल ऑटो को सीएनजी में कन्वर्ट कराया है उन्हें परिवहन विभाग के द्वारा सब्सिडी दिया जायेगा। वहीं अब डीजल ऑटो को सीएनजी में कन्वर्ट कराने पर सरकार की ओर से कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment