पटना में भू-माफिया ने बेच दी सरकारी जमीन, रजिस्ट्री होगी रद्द

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना में भू-माफिया ने सरकारी जमीन को बेच दिया हैं। डीएम के आदेश पर इस मामले की जांच कराई गई तो यह बात निकल कर सामने आई हैं। 

खबर के अनुसार दानापुर अंचल के रूकनपुरा मौजा के थाना संख्या-18, खाता संख्या-21, खेसरा संख्या -09 की जमीन खतियान में गैरमजरूआ हैं। लेकिन इस जमीन में से 9.3750 डिसमिल भूमि को विजय पासवान द्वारा ज्ञानेंद नाथ को बेच दी गई हैं। 

बता दें की भू-माफिया ने परती जमीन का फर्जी कागजात बनाकर इसे बेच दिया हैं। जमीन की चौहद्दी में उतर और दक्षिण हिस्से में निजी भूमि दिखाया गया है जबकि पूरी जमीन सरकारी है। जांच अधिकारी ने इसकी सूचना डीएम और दानापुर सीओ को दे दी हैं और रजिस्ट्री रद्द करने की मांग की हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस सरकारी जमीन की रजिस्ट्री करने वाले कर्मचारियों पर भी कारवाई की जा सकती हैं। पटना सदर के रजिस्ट्री कार्यालय और दानापुर अंचल कार्यालय के सत्यापन कर्मचारियों पर कारवाई की तलवार लटक रही हैं। 

0 comments:

Post a Comment