पटना : बिहार के हाईस्कूल में गणित और विज्ञान विषय के शिक्षको की भारी कमी

पटना न्यूज : बिहार के हाईस्कूल में गणित और विज्ञान विषय के शिक्षको की भारी कमी हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से समग्र शिक्षा के तहत वार्षिक कार्य योजना की बैठक में यह बात निकल कर सामने आई हैं।

खबर के अनुसार बिहार के 22.1 प्रतिशत माध्यमिक स्कूलों में ही सभी कोर विषयों जैसे की गणित, साइंस, लैंग्वेज तथा सोशल साइंस के शिक्षक मौजूद हैं। जबकि ज्यादातर हाई स्कूलों में गणित और साइंस विषय के टीचरों की भारी कमी हैं। 

बता दें की केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि राज्य को माध्यमिक स्तर पर सभी स्कूलों में गणित, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन के शिक्षकों की आवश्यक संख्या सुनिश्चित करने की जरूरत है। ताकि पढ़ाई में किसी तरह की बाधा उत्पन ना हो।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में काफी लंबे समय से टीचर की भर्ती की जा रही हैं। फिर भी राज्य के स्कूलों में टीचरों की भारी कमी दिखाई दे रही हैं। किसी ना किसी स्कूल में किसी ना किसी विषय के टीचर मौजूद नहीं हैं। हालांकि बिहार सरकार इसपर विशेष ध्यान दे रही हैं और स्कूलों में सभी विषय के टीचरों को भरने का प्रयास कर रही हैं।

0 comments:

Post a Comment