बिहार में इन लोगों का राशन कार्ड होगा रद्द, कहीं आपका नाम तो नहीं

सुपौल न्यूज : बिहार में राशन कार्ड का लाभ लेने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी आदेश के बाद बिहार में अपात्र लोगों का राशन कार्ड रद्द किया जा रहा हैं। इसको लेकर राज्य के कई जिलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं।

खबर के अनुसार बिहार के सुपौल जिले में विशेष अभियान चलाकर अब तक जिले में 1824 अपात्र राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है। वहीं अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही हैं। आने वाले दिनों में और भी राशन कार्ड को रद्द किया जा सकता हैं।

बता दें की जिले में 1083 परिवार ऐसे हैं जिन्होंने विभागीय चेतावनी के बाद अपना राशन कार्ड सरेंडर किया है। सरकार ने साफ कर दिया हैं की अगर कोई व्यक्ति राशन कार्ड के लिए अपात्र हैं तो वो जल्द से जल्द अपना राशन कार्ड सिलेंडर कर दें। 

बिहार में इन लोगों का राशन कार्ड होगा रद्द, कहीं आपका नाम तो नहीं?

अगर कोई व्यक्ति आयकर भरता हैं तो उस व्यक्ति का भी राशन कार्ड रद्द किया जायेगा।

व्यावसायिक टैक्स भरने या अन्य संसाधनों से संपन्न लोगों का राशन कार्ड रद्द किया जायेगा।

वैसे व्यक्ति जिनकी आय मासिक 10 हजार से अधिक है तो उनका राशन कार्ड रद्द किया जाएगा। 

वैसे व्यक्ति जिनके पास चार पहिया वाहन, सरकारी नौकरी, ढाई एकड़ सिंचित भूमि, पांच एकड़ सिंचित भूमि आदि हैं उनका राशन कार्ड रद्द किया जायेगा। 

0 comments:

Post a Comment