खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार के पटना में कोरोना के 57 नए मरीज मिले हैं। जबकि गया में 15 मुजफ्फरपुर में 5, मुंगेर में 1, अरवल में 2, बांका में 3, बेगूसराय मे 2, भागलपुर मे 3, भोजपुर में 1, दरभंगा में 1, कैमूर में 3, कटिहार में 4, खगड़िया में 1, किशनगंज में 2, पूर्णिया में 1, रोहतास में 7, सररसा में 1, समस्तीपुर में 1, सिवान में 2, सीतामढ़ी में 1 और सारण में 1 मरीज मिले हैं।
बिहार स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में विगत 24 घंटे में कुल 1,56,353 सैम्पलों की कोरोना जांच हुई हैं। जिसमे 116 पॉज़िटिव मामले मिले हैं। इससे राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 491 हो गई हैं। इस दौरान 34 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
बता दें की बिहार के पटना जिले में कोरोना की रफ्तार सबसे तेज हैं। यहां प्रतिदिन 50 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जिससे पटना में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 309 हो गई हैं। ऐसे में यहां के लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment