तुलसी में होता है मां लक्ष्मी का वास, जानें पूजा करने के नियम

धर्म डेस्क: हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधें को बहुत शुभ माना जाता हैं और सभी तरह के पूजा में तुलसी के पते का इस्तेमाल होता हैं। ज्योतिष के अनुसार तुलसी में मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु निवास करते हैं। इसलिए अगर कोई व्यक्ति सच्चे और पवित्र मन से तुलसी की पूजा करता हैं तो इससे जीवन में खुशहाली बनी रहती हैं। साथ ही साथ धन-दौलत की भी कमी नहीं होती हैं।

तुलसी में होता है मां लक्ष्मी का वास, जानें पूजा करने के नियम?

1 .ज्योतिष के अनुसार तुलसी का पौधा आप उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाए और प्रतिदिन सुबह के समय स्नान करने के बाद इसमें जल अर्पित करें। इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी।

2 .अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है तो हर शाम तुलसी पर दीपक जरूर जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा और जीवन में खुशहाली आएगी। 

3 .ज्योतिष के अनुसार तुलसी घर के सारे वास्तुदोषों को खत्म कर देती है, ऐसे में तुलसी को आप ऐसी जगह पर लगाएं जहां वास्तु दोष हैं। 

4 .अगर आपने नई मकान खरीदी हैं या बनाई हैं तो आप उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी के पौधें को एक गमला में लगाए। इससे घर में बरकत आएगी और मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु निवास करेंगे।

5 .ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा गुरुवार के दिन और कार्तिक महीने में तुलसी लगाना सबसे शुभ माना जाता है। 

0 comments:

Post a Comment