बुद्ध सर्किट के तहत बिहार में बन रही हैं पांच सड़कें, देखें लिस्ट?

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के अलग-अलग जिलों में बुद्ध सर्किट के तहत पांच सड़कें बनाई जा रही हैं। इन सड़कों के निर्माण होने से कई जिलों के लोगों को सीधा फायदा होगा।

खबर के अनुसार बुद्ध सर्किट के तहत बिहार के बोधगया, नालंदा, राजगीर, वैशाली और केसरिया को जोड़ा जायेगा। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के सारनाथ, श्रावस्ती, कुशीनगर, कौशांबी और कपिलवस्तु को भी सड़क मार्ग से जोड़ा जायेगा। 

बता दें की साल 2025 तक बुद्ध सर्किट के तहत सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा। इस सड़क के निर्माण होने के बाद राज्य में मौजूद भगवान बुद्ध से जुड़े प्रमुख स्थलों तक आवागवन सुगम हो जायेगा और लोगों की परेशानियां भी दूर हो जाएगी।

बुद्ध सर्किट के तहत बिहार में बन रही हैं पांच सड़कें, देखें लिस्ट?

पटना-गया-डोभी रोड : यह सड़क मार्च 2023 तक बनकर तैयार हो जायेगा।

आमस-दरभंगा एक्सप्रेस वे : यह सड़क साल 2024 तक बनकर तैयार को जायेगा।

पटना रिंग रोड में रामनगर से कच्ची दरगाह : इस सड़क के निर्माण को लेकर डीपीआर बन रहा हैं।

दरियापुर-मनिकपुर -साहेबगंज-अरेराज-बेतिया : यह सड़क साल 2025 तक बनकर तैयार हो जायेगा।

गया-हिसुआ-राजगीर-नालंदा-बिहारशरीफ सड़क : इसे दिसंबर 2022 तक पूरा हो जाने की संभावना हैं।

0 comments:

Post a Comment