मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, भागलपुर में घर बैठे बनाए जाति, आय, आवासीय

न्यूज डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, भागलपुर समेत किसी भी जिले में रहने वाले लोग घर बैठे जाति, आय, आवासीय प्रमाणपत्र बना सकते हैं। क्यों की बिहार सरकार ने इन प्रमाणपत्रों को जारी करने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी हैं।

खबर के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को जाति, आय, आवासीय प्रमाणपत्र की ज़रूरत हैं तो उन्हें अब किसी सरकारी कार्यालय में जानें की ज़रूरत नहीं हैं। अब आप अपने मोबाइल फोन से इन प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

बता दें की नीतीश सरकार के आदेश के बाद बिहार में जाति, आय आवासीय प्रमाणपत्र को एक सप्ताह के अंदर जारी किया जा रहा हैं। नए नियमानुसार लोगों के ईमेल आइडी पर जाति, आय आवासीय प्रमाणपत्र को पीडीएफ के फॉर्म में भेजा जा रहा हैं।

ऐसे करें आवेदन। 

1 .सबसे पहले वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in/citizenRegistration.html पर जा कर आप रजिस्ट्रेशन करें। 

2 .इसके बाद इसी वेबसाइट में आप अपने लॉगिन पासवर्ड से लॉगिन करें।

3 .अब आपको जाति, आय आवासीय प्रमाणपत्र में जो भी बनाना हैं उसपर क्लिक करें। 

4 .आपने सामने एक फॉर्म खुलेगा, उस फॉर्म में अब अपनी सभी जानकारी को भरकर सब्मिट करें। 

5 .फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जानकारी सही-सही भरकर सब्मिट करें। 

6 .आवेदन करने के सात दिन के अंदर आपका प्रमाणपत्र बनकर आपके ईमेल आईडी पर आ जायेगा।

0 comments:

Post a Comment