लखनऊ : यूपी में शिक्षकों के तबादले के लिए आवेदन शुरू

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के माध्यमिक स्कूलों में तबादले के लिए आवेदन शुरू हो गया हैं। राजकीय इंटर व हाईस्कूलों के शिक्षक, प्रधानाचार्य, प्रवक्ता आदि  तबादले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

खबर के अनुसार शिक्षक, प्रधानाचार्य, प्रवक्ता के तबादले के लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 जून तक स्वीकृत की जाएगी। इसके बाद 30 जून को तबादले की सूचना जारी होगी। इसको लेकर विभाग के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

बता दें की मेरठ, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी में जिला मुख्यालय के आठ किमी के अंदर तबादला नहीं किया जाएगा। वहीं  लखनऊ, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में शिक्षकों को तबादले नहीं मिलेंगे। इसको लेकर भी निर्देश दिए गए हैं।

तबादले के लिए शैक्षिक गुणांक। 

अगर आप दिव्यांग हैं तो आपको 30 से 50 अंक मिलेंगे।

पति-पत्नी या बच्चे को दिव्यांगता चिकित्सा बोर्ड के प्रमाणपत्र देने पर 50 अंक मिलेंगे।

महिला आवेदक जिनका बच्चा ऑटिस्टिक हैं या 40 फीसदी दिव्यांग उन्हें 50 अंक मिलेंगे।

कैंसर-एचआईवी एड्स, किडनी, लीवर गंभीर रोग ग्रस्त आदि प्रमाणपत्र देने पर 50 अंक मिलेंगे।

कैंसर, एचआईवी, किडनी, लीवर आदि में एम्स, पीजीआई या राज्य चिकित्सा महाविद्यालय या चिकित्सा बोर्ड के प्रमाणपत्र देने पर 50 अंक मिलेंगे।

नोट : उत्तर प्रदेश में शैक्षिक गुणांक के आधार पर शिक्षक, प्रधानाचार्य, प्रवक्ता आदि के तबादले किये जायेंगे। आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment