मौसम विभाग के अनुसार आज बेगूसराय, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, कटिहार, खगड़िया और बांका जिले में कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश हो सकती हैं। इसी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया हैं।
आपको बता दें की मौसम विभाग ने मंगलवार यानि की दो अगस्त को राज्य के इन 10 जिलों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की अपील की हैं। क्यों की इन जिलों में बारिश के साथ साथ वज्रपात होने की भी पूरी संभावना दिखाई दे रही हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में मानसून की सक्रियता बनी हुई हैं। जिसके कारण राज्य के कई जिलों में बारिश और वज्रपात होने की संभावना हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान घर से बाहर ना निकले तथा बिजली के खम्भे से दूर रहें।

0 comments:
Post a Comment