11 या 12 अगस्त किस दिन राखी बंधवाना होगा शुभ, जानिए


न्यूज डेस्क: इस साल 11 और 12 अगस्त दो दिन रक्षाबंधन पड़ रहा हैं। जिसके कारण लोग इस बात को नहीं समझ पा रहे हैं की उनके लिए राखी बंधवाना कौन सा दिन शुभ होगा। आज इसी विषय में ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की भाई-बहन के प्रेम का अटूट पर्व रक्षाबंधन किस दिन मनाया जायेगा और कौन सा समय शुभ रहेगा।

पूर्णिमा तिथि : पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर 12 अगस्त शुक्रवार को सुबह 7 बजकर 05 मिनट पर समाप्त हो रही है। 

रक्षा बंधन के लिए शुभ समय : 12 बजे बाद का समय: 05 :17 बजे से 06 :18 बजे तक रहेगा। 

अभिजीत मुहूर्त का समय : शाम 12 बजकर 08 मिनटसे 12 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

अमृत काल का समय : शाम 06 बजकर 55 मिनट से 08 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

पंचांग के अनुसार सावन पूर्णिमा 11 अगस्त को पूरे दिन है। साथ ही रक्षा बंधन का मुहूर्त भी 11 अगस्त को बन रहा है। ऐसे में इस दिन राखी बंधवाना शुभ रहेगा। साथ ही साथ इससे भाई-बहन के बीच आपसी प्रेम भी सदैव बने रहेंगे और रिश्तों में मिठास रहेगी।

0 comments:

Post a Comment