खबर के अनुसार मानसून ट्रफ जैसलमेर, नरनौल, शाहजहांपुर, वाराणसी, गया, दीघा होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। जिसका असर बिहार के कई जिलों में देखने को मिल सकता हैं। इससे यहां हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।
आपको बता दें की आज यानि की शुक्रवार को पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जहानाबाद, बेगूसराय, लखीसराय जिले में एक-दो जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं औरंगाबाद, अरवल, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ जिले में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज बिहार के इन जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान हैं। लेकिन कल यानि की शनिवार को राज्य के इन जिलों में कुछ स्थान पर गरज चमक के साथ तेज बारिश होने की भी संभावना दिखाई दे रही हैं।

0 comments:
Post a Comment