पटना, नालंदा, बक्सर समेत राज्यभर में तीन दिनों तक बारिश के आसार

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, नालंदा, बक्सर समेत राज्यभर में तीन दिनों तक बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया हैं।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों तक मानसून का सिस्टम एक्टिव रहेगा। जिसके कारण कई जिलों में बादलों का आना-जाना जारी रहेगा। साथ ही साथ कुछ स्थानों पर गरज के साथ मध्यम स्तर की बारिश भी हो सकती हैं।

आपको बता दें की बिहार में कुछ दिनों से मानसून की सक्रियता बनी हुई है और लगातार बरसात देखने को मिल रही है। इससे खेती करने वाले किसानों सबसे ज्यादा लाभ मिल रहा हैं और सूखे की परेशानी से धीरे-धीरे छुटकारा मिल रहा हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगस्त महीने में अच्छी बारिश होने के संकेत हैं। वहीं अगले तीन दिनों तक राज्य के सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज जिले में भरी बारिश हो सकती हैं। जबकि अन्य जिलों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment