यूपी के लखनऊ में आइटीआइ पास 800 युवाओं को मिलेगी नौकरी

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ में 31 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इस रोजगार मेला में आईटीआई पास 800 युवाओं को नौकरी मिलेगी।

खबर के अनुसार लखनऊ के अलीगंज  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 31 अगस्त 2022 को रोजगार मेला लगेगा। अगर आप इस रोजगार मेला में उपस्थित होकर नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आयु सीमा : इस रोजगार मेला में 18 से 40 वर्ष के आईटीआई पास युवा भाग ले सकते हैं और नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया : आपको बता की रोजगार मेला में उपस्थित होने वाले युवाओं को सीधे इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जायेगा।

योग्यता और पद : नौकरी के साथ ही आइटीआइ पास के लिए अप्रेंटिस के लिए भी चयन होगा। जबकि डिप्लोमा पास को इलेक्ट्रीशियन व सुपरवाइजर के पद पर भर्ती की जाएगी। 

वेतनमान : 7700 से 20 हजार प्रतिमाह। 

रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/

0 comments:

Post a Comment