खबर के अनुसार बिहार के पूर्णिया, भागलपुर, नालंदा, सारण, अररिया, सबौर, बांका, सहरसा, सुपौल, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण और सिवान जिले के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं। जिससे यहां ठंड बढ़ने के आसार हैं।
आपको बता दें की बिहार के अलग-अलग शहरों में फिलहाल न्यूनतम तापमान 9 से 14 डिग्री के बिच में हैं। लेकिन अगले 72 घंटे के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती। जिससे बिहार में ठंड के साथ साथ कनकनी बढ़ेगी।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पहाड़ी इलाकों में बर्फवारी शुरू हो गई हैं। जिसका असर उत्तर भारत के इलाकों में देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से पूरे बिहार में ठंड का असर और भी अधिक होने के आसार है। इसलिए लोगों को ठंड से सावधान रहनी चाहिए।
0 comments:
Post a Comment