खबर के अनुसार बिहार में बागमती-बूढ़ी गंडक और गंडक-छाड़ी-गंगा नदी को आपस में जोड़ा जा रहा हैं। इस काम को साल 2023 तक पूरा कर लिया जायेगा। इससे मुजफ्फरपुर समेत 5 जिलों के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।
आपको बता दें की नदी जोड़ योजनाओं के पूरा होने से शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर जिले के लोगों को बाढ़ से मुक्ति मिलेगी। साथ ही साथ इससे सिंचाई सुविधाओं का विकास होगा और लोगों की परेशानियां भी दूर होगी।
मिली जानकारी के अनुसार जल संसाधन विभाग ने नदी जोड़ योजना के काम में अधिकारियों और इंजीनियरों को तेजी लाने के आदेश दिए हैं। इस काम के पूरा होने के बाद शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर जिला में बाढ़ से बचाव हो सकेगा।

0 comments:
Post a Comment