पटना, बक्सर, नालंदा समेत सभी जिलों में डाउनलोड करें स्मार्ट राशन कार्ड

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, बक्सर, नालंदा समेत सभी जिलों में रहने वाले लोग ऑनलाइन के द्वारा स्मार्ट राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में स्मार्ट राशन कार्ड जारी कर दीया गया हैं। इसे आप NFSA की ऑफिसियल वेबसाईट की सहायता से डॉउनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें की स्मार्ट राशन कार्ड बिल्कुल एटीएम कार्ड की तरह दीखता हैं। इस कार्ड पर आपका राशन कार्ड नंबर आपका एड्रेस इत्यादि की जानकारी अंकित होती हैं। आप इसका उपयोग एड्रेस प्रूफ के रूप में भी कर सकते हैं।

खबर के अनुसार सामान्य राशन कार्ड से हो रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सरकार के द्वारा स्मार्ट राशन कार्ड जारी किया गया हैं। इस राशन कार्ड की सबसे अच्छी बात यह है की इस कार्ड से सही मालिक को ही राशन का लाभ मिलेगा।

ऐसे करें डाउनलोड : आप वेबसाइट http://epds.bihar.gov.in/DistrictWiseRationCardDetailsBH.aspx पर जा कर सबसे पहले अपने जिले को सलेक्ट करें। इसके बाद आप अपने नाम से स्मार्ट राशन कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment