खबर के अनुसार भागलपुर के नाथनगर प्रखंड के 10 गांव में रहने वाले 3387 उपभोक्ताओं पर 3.11 करोड़ रुपए का बिल बकाया है। अगर ये उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं करते हैं तो पूरे गांव की बिजली ट्रांसफार्मर से काट दी जाएगी।
बता दें की अलीगंज विद्युत सब डिवीजन ने पिछले सप्ताह ही इस सन्दर्भ में आदेश जारी कर दिए हैं। इतना ही नहीं सोमवार से बिजली कंपनी के द्वारा गांवों में जिन-जिन लोगों का बिजली बिल बाकी हैं इन लोगों की लिस्ट सार्वजनिक स्थान पर चिपकायी जाएगी।
विद्युत सब डिवीजन, अलीगंज के सहायक अभियंता रितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नाथनगर प्रखंड के 10 गांवों पर एक साल से अधिक समय से बिल बकाया है। इसलिए गांव के लोग जल्द से जल्द बकाये बिजली बिल को जमा कर दें।

0 comments:
Post a Comment