औरंगाबाद में लगेगा दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला

न्यूज डेस्क: बिहार के औरंगाबाद से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक औरंगाबाद में 5 और 6 दिसंबर को दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर औरंगाबाद में सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

खबर के अनुसार इस मेला में 90 प्रकार के कृषि यंत्र उपलब्ध कराये जाएंगे। यहां कृषि यंत्र की खरीद पर किसानों को 40 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक अनुदान भी मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान इस कृषि यंत्रीकरण मेला में उपस्थित हो सकते हैं। 

आपको बता दें की औरंगाबाद शहर के गेट स्कूल मैदान में कृषि यांत्रिकरण सह उपादान मेला का आयोजन किया जायेगा। इस मेला की शुरुआत सुबह 11:30 बजे से होगी। इसको लेकर कृषि विभाग के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

कृषि विभाग ने इस मेला में ज्यादा से ज्यादा किसानों को भाग लेने के लिए कृषि समन्वयक व किसान सलाहकारों द्वारा किसानों से अपील की जा रही हैं। ताकि किसान इस मेला में आ कर कृषि यंत्र को देख सकें और इस यंत्र के द्वारा खेती को आसान बना सकें।

0 comments:

Post a Comment