खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के अयोध्या से माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी को जोड़ने के लिए इस फोरलेन सड़क का निर्माण किया जायेगा। यह सड़क बिहार के पांच जिलों से होकर गुजरेगी। इससे इन जिलों के लोगों का आवागवन सुगम होगा।
आपको बता दें की इस सड़क के निर्माण की मंजूरी मील गई हैं। इसपर करीब 5800 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। पहले चरण में सीवान से मशरख तक करीब 1027 करोड़ रुपये की लागत से 51 किमी लंबाई में इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा।
वहीं सीवान समेत अन्य जिलों में सड़क निर्माण के लिए एलाइनमेंट तय कर भूमि अधिग्रहण का काम किया जा रहा हैं। बहुत जल्द जमीन अधिग्रहण कि प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद अलग-अलग चरण में इस सड़क का निर्माण किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment