आपको बता दें की अगर शनिदेव की दृष्टि किसी जातक पर शुभ पड़ रही हो तो इससे उस जातक के जीवन में अपार खुशियां आ जाती हैं। साथ ही साथ जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं और इंसान को शुभ फल की भी प्राप्ति होती हैं।
श्री शनि पौराणिक मंत्र का करें जाप।
श्री नीलांजन समाभासं, रवि पुत्रं यमाग्रजम।
छाया मार्तण्ड सम्भूतं, तं नमामि शनैश्चरम ।।
श्री शनि बीज मंत्र का करें जाप।
ॐ शं शनैश्चरायै नम:
ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: ।।
श्री शनि वैदिक मंत्र का करें जाप।
ॐ शन्नो देवी रभिष्टय आपो भवन्तु पीपतये शनयो रविस्र वन्तुनः।
ऐसे करें मंत्र जाप : शनिवार के दिन सुबह उठकर स्नान कर काले वस्त्र धारण करें और फिर शनिदेव को सच्चे मन से याद करते हुए विधि पूर्वक इन मंत्रों का जाप करें।

0 comments:
Post a Comment