रविवार को करें सूर्य मंत्र का जाप, मिलेगा सुख, समृद्धि और लाभ

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार का दिन सूर्यदेव का दिन होता हैं। इस दिन सूर्यदेव की आराधना करने से इंसान के दैनिक जीवन पर सूर्यदेव की असीम कृपा बनी रहती हैं। साथ ही साथ उनकी कृपा से इंसान को जीवन में सुख, समृद्धि और लाभ की प्राप्ति होती हैं।

ऐसी मान्यता है की रविवार के दिन सूर्य के मंत्रों का जाप करने से इंसान को दुख और विपत्तियों से छुटकारा मिलता हैं। साथ ही साथ इंसान को कर्म फल की प्राप्ति होती हैं और जीवन में सफलता मिलती हैं। इसलिए रविवार के दिन सूर्य मंत्र का जाप करनी चाहिए। 

रविवार को करें सूर्य मंत्र का जाप, मिलेगा सुख, समृद्धि और लाभ?

ॐ घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्य:

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः ।

ॐ सूर्याय नम: ।

ॐ घृणि सूर्याय नम: ।

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।

ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।

ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ ।

ऐसे करें मंत्र जाप : आप रविवार की सुबह स्नान करने के बाद भगवान सूर्यदेव को सच्चे मन से याद करें और सूर्यदेव को जल अर्पित करते हुए आप इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इससे भगवान सूर्यदेव प्रसन्न होंगे और उनकी कृपा से सुख, समृद्धि और लाभ मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment