ज्योतिष की मानें तो शुक्रवार को मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से इंसान को धन लाभ होता हैं। साथ ही साथ इंसान के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं। इसलिए आप इस दिन मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
धन लाभ के लिए करें इस मंत्र का जाप।
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥
ऐसे करें मंत्र जाप : आप शुक्रवार के दिन सुबह के समय स्नान करने के बाद मां लक्ष्मी को सच्चे मन से याद करें और उनके इस मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। बता दें की मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से मां लक्ष्मी घर में ही वास करती हैं और उनकी कृपा बनी रहती हैं।

0 comments:
Post a Comment