अरवल, जहानाबाद और पूर्णिया में लगेगा रोजगार मेला

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार के अरवल, जहानाबाद और पूर्णिया में रोजगार मेला का आयोजन होने वाला हैं। इस रोजगार मेला में उपस्थित होकर आप नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के अरवल में रोजगार मेला का आयोजन सोमवार यही की 5 दिसंबर को होगा। जबकि जहानाबाद में मंगलवार यानि की 6 दिसंबर को होगा। वहीं बिहार के पूर्णिया में रोजगार मेला का आयोजन 7 और 8 दिसंबर को किया जायेगा।

आपको बता दें की इस रोजगार मेला में 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा आदि पास छात्र अपने दस्तावेजों के साथ इस रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं। साथ ही साथ इंटरव्यू देकर आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

इस रोजगार मेला में उपस्थित होने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://www.ncs.gov.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिश पढ़ें।

0 comments:

Post a Comment