खबर के अनुसार अमेठी, महोबा, कुशीनगर, अमरोहा, शामली, चंदौली, हाथरस, औरैया, हापुड़, संभल और भदोही में नई जेल बनाने को लेकर सरकार ने कारागार विभाग को बजट जारी कर दिया हैं। इस पैसे से इन जिलों में नई जिले तैयार की जाएगी।
बता दें की उत्तर प्रदेश के जेलों में कैदियों की संख्या अधिक होने के कारण कई तरह की समस्या आ रही हैं। वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकारी आयोग से लेकर अन्य संगठनों के द्वारा समय-समय पर इसको लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं। जिसे देखते हुए सरकार के द्वारा नई जेल बनाने का फैसला किया गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा कारागार विभाग को जारी बजट से प्रदेश में एक केंद्रीय जेल का निर्माण किया जायेगा। जबकि 9 जिलों में दूसरी जेल का निर्माण होगा। वहीं कुछ जिलों की जेल में बैरक की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

0 comments:
Post a Comment