यूपी के अयोध्या में 12 करोड़ से बनेगा हेरिटेज रोड

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी सरकार अयोध्या को बड़े स्तर पर विकसित कर रही हैं। कई आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से अयोध्या में सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। 

खबर के अनुसार  रामनगरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां हेरिटेज रोड का भी निर्माण किया जायेगा। साथ ही साथ यहां आने वाले लोगों के लिए आधुनिक व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। बहुत जल्द इसका निर्माण किया जायेगा।

बता दें की करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से इस हेरिटेज रोड का निर्माण होगा। भक्तों और पर्यटकों के लिए जगह-जगह पार्किंग की पर्याप्त सुविधा होगी। अत्याधुनिक लाइटों के साथ हेरिटेज बेंच लगाई जाएंगी। फव्वारे लगाए जाएंगे और इसे आकर्षक बनाया जायेगा। 

यह हेरिटेज रोड गेट नंबर एक से शुरू होगी, जो गेट नंबर दो, अशर्फी भवन, सीता रसोई होते हुए दशरथ महल तक जाएगी। दोनों स्थानों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इस सड़क से अमांवा मंदिर, दशरथ महल, कनक भवन, अशर्फी भवन और हनुमानगढ़ी आदि जुडेंगे।

0 comments:

Post a Comment