खबर के अनुसार शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलकर ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की हैं। इस कार्रवाई के दौरान 11 अवैध झोलाछाप डॉक्टरों की क्लिनिक को बंद कराया गया।
बता दें की करीब दो माह पहले सभी CHC प्रभारियों के द्वारा अवैध क्लीनिक को चिन्हित कर सूची बनाई गई हैं। इसी सूचि में से 11 अवैध झोलाछाप डॉक्टरों की क्लिनिक पर कार्रवाई हुई हैं। बहुत जल्द अन्य डॉक्टरों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी सिंह ने बताया कि मरीजों के जान से खेलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और अवैध क्लिनिक चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है की अगर दोबारा ये क्लीनिक खुली मिली तो इन पर मुकदमा दर्ज होगा।
लखनऊ में 11 झोलाछाप डॉक्टरों की क्लीनिक बंद?
स्वास्थ्य विभाग की टीम सबसे पहले मोहनलालगंज की चांद क्लीनिक और डॉ. इजहार क्लीनिक पहुंची। इसके बाद मलिहाबाद नबीपनाह बंगाली क्लीनिक, डॉ. सलमान इंटौजा, शिफा क्लीनिक, डॉ. आदिल और इंटौजा मानपुर समेत अन्य क्लीनिक को बंद कराई। यहां जिन मरीजों का इलाज किया जा रहा था उन्हें CHC में भेजा गया।

0 comments:
Post a Comment