पटना से दिल्ली, भुवनेश्वर, रांची, देवघर की चार जोड़ी नई फ्लाइट

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना एयरपोर्ट से दिल्ली, भुवनेश्वर, रांची, देवघर की चार जोड़ी नई फ्लाइट का संचालन किया जायेगा । इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार एयर इंडिया के द्वारा दिल्ली से पटना के लिए नई फ्लाइट का संचालन किया जायेगा। यह फ्लाइट पटना से दिल्ली के किये सुबह 8:25 में उड़ान भरेगी। अगर आप इस फ्लाइट से यात्रा करना चाहते हैं तो ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। 

वहीं पटना से भुवनेश्वर, रांची, देवघर के लिए भी नई फ्लाइट का संचालन किया जायेगा। बता दें की इंडिगो एयरलाइन्स के द्वारा इस रूट पर विमान सेवा बहाल किया गया हैं। पटना से देवघर के लिए सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट मिलेगी। 

जबकि रांची से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट भुवनेश्वर जाएगी और भुवनेश्वर से पटना होते हुए वापस रांची आएगी। इसको लेकर इंडिगो के द्वारा निर्देश जारी किये गए हैं। यात्रीगण इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर फ्लाइट का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment