नागपुर, अमरावती, नासिक, मुंबई समेत 11 जिलों को जोड़ेगा एक्सप्रेस-वे

न्यूज डेस्क: महाराष्ट्र में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नागपुर को मुंबई से जोड़ने के लिए समृद्धि एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा हैं। यह एक्सप्रेस-वे नागपुर, अमरावती, नासिक, मुंबई समेत 11 जिलों से गुजरेगा। 

खबर के अनुसार इस एक्सप्रेस-वे का आधिकारिक नाम ‘हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग’ रखा गया है। यह एक्सप्रेस-वे मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे के बाद महाराष्ट्र का दूसरा बड़ा एक्सप्रेस-वे होगा जो राज्य के कई बड़े शहरों को आपस में जोड़ेगा। 

बता दें की यह एक्सप्रेस-वे नागपुर, वर्धा, अमरावती, वाशिम, बुलढाणा, औरंगाबाद, जालना, अहमदनगर, नासिक, ठाणे और मुंबई को आपस में जोड़ता हैं। इसके निर्माण होने से लोगों का आवागवन बेहतर होगा तथा महाराष्ट्र के विकास को नई गति मिलेगी। 

इस एक्सप्रेस-वे की सबसे खास बात यह है की इस एक्सप्रेस-वे पर एक नया आर्थिक गलियारा भी बनाया जायेगा और इस एक्सप्रेस-वे के माध्यम से 14 जिलों को एकीकृत करके बंदरगाह से जोड़ा जाएगा। इससे बिजनेस व्यापार करने वाले लोगों को फायदा होगा।

0 comments:

Post a Comment