यूपी के लखनऊ, बरेली, हरदोई समेत इन जिलों में 14 अफसरों का ट्रांसफर

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, बरेली, हरदोई समेत कई जिलों में 14 अफसरों का ट्रांसफर किया गया हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई हैं। 

खबर के अनुसार यूपी सरकार ने इन 14 अफसरों का तबादला किया हैं। उसमे से 6 आईएएस और 8 पीसीएस अफसर शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं।

यूपी के लखनऊ, बरेली, हरदोई समेत इन जिलों में 14 अफसरों का ट्रांसफर?

प्रकाश बिंदु एमडी यूपी सिडको बनाए गए हैं। 

किंजल सिंह को डीजी मेडिकल एजुकेशन बनाया गया है।

एसपी आनंद को विशेष सचिव वित्त की जिम्मेदारी मिली है। 

सुनील चौधरी को विशेष सचिव दिव्यांग जन विभाग बनाया गया है। 

बरेली के एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा को शाहजहांपुर का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया हैं।

वीना कुमारी प्रमुख सचिव को महिला कल्याण बाल विकास पुष्टाहार की जिम्मेदारी दी गई है। 

अमित कुमार भट्ट को एडीएम वित्त एवं राजस्व अलीगढ़ से एडीएम सिटी अलीगढ़ बनाया गया हैं। 

एडीएम सिटी अलीगढ़ श्रीमती मीनू राणा को एडीएम वित्त एवं राजस्व अलीगढ़ की जिम्मेदारी मिली है। 

मुजफ्फरनगर के एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार मिश्रा को फर्रुखाबाद का सीडीओ बनाया गया हैं।

शाहजहांपुर के सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह को कन्नौज का एडीएम वित्त और राजस्व बनाया गया हैं।

कन्नौज के एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार को मुजफ्फरनगर का एडीएम वित्त और राजस्व बनाया गया है। 

प्रियंका सिंह को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के उपसचिव पद से एडीएम वित्त एवं राजस्व हरदोई बनाया गया हैं।

हरदोई की एडीएम वित्त एवं राजस्व श्रीमती वंदना त्रिवेदी को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का उप सचिव बनाया गया हैं। 

0 comments:

Post a Comment