पटना : बिहार में दरोगा-सिपाही के 26 हजार पदों पर होगी बहाली

पटना : बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में दरोगा-सिपाही के 26 हजार पदों पर बहाली होने वाली हैं। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी शुरू हो चुकी हैं।

खबर के अनुसार बिहार पुलिस में दो हजार दरोगा, दो हजार चालक 22 हजार सिपाही के पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही हैं। इन पदों पर भर्ती को लेकर चयन आयोग के द्वारा जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा और भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

आपको बता दें की पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों से दरोगा-सिपाही समेत कई तरह के कर्मियों के खाली पड़े पदों की सूचि मांगी हैं। कई जिलों ने इसकी सूचि मुख्यालय को दे दी हैं जबकि कई जिलों में इसकी तैयारी चल रही हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस महीने के अंत तक सभी जिलों से पुलिस मुख्यालय में खाली पड़े पदों की सूचि पहुंच जाएगी। इसके बाद चयन पर्षद को बहाली की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए निर्देश दिए जाएंगे और इन पदों पर बहाली शुरू की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment